इम्यूनिटी को मजबूत करता है आंवले का जूस, जानिए 6 स्वास्थ्य लाभ

इम्यूनिटी को मजबूत करता है आंवले का जूस, जानिए 6 स्वास्थ्य लाभ

सेहतराग टीम

हमारे आस-पास कई ऐसी चीजें होती हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। उन्हीं में एक है आंवला जो कई औषधीय गुणों से भरपुर होती हैं। इसका इस्तेमाल हम आप कच्चा, मुरब्बा बना कर या फिर जूस के रूप में कर सकते हैं। आंवले का जूस इम्यूनिटी को बूस्ट करता है साथ कई बीमारियों का उपचार भी करता है। आंवले में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल कई बीमारियों का उपचार करने में किया जाता है। यदि नियमित रूप से कच्चा आंवला का सेवन करें तो ओरल हेल्थ ठीक रहती है, इसके सेवन से मसूड़े मजबूत होते हैं और सांस की बदबू दूर होती है। आंवला में विटामिन सी मौजूद होता है जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखकर, रेडनेस को कम करता है साथ ही क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करने में भी मदद करता। आइए जानते हैं कि आंवले का जूस पीने के कौन-कौन से फायदे हैं।

पढ़ें- वर्क फ्रॉम होम के दौरान बढ़ सकती हैं रीढ़ की समस्याएं, बॉडी स्ट्रेच जरूरी, ऐसे करें

आंखों के लिए फायदेमंद है आंवले का जूस:

आंवला में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा आंवले का जूस आंखों में जलन की समस्या में भी राहत दिलाता है। इसके लिए बस रोजाना आंवले के जूस कोपीना होगा। 

शुगर के मरीजों के लिए असरदार है:

डायबिटीज पेशेंट के लिए आंवले का सेवन बेहद असरदार हैं। ये खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है। रोजाना आंवले के जूस का सेवन करने से आपको फायदा होगा। 

पीरियड में होने वाली परेशानी दूर करता है:

पीरियड्स से संबंधित हर तरह की समस्या का समाधान करता है आंवला। जल्दी-जल्दी पीरियड्स आना, पेट में दर्द होने जैसी सभी तरह की तकलीफों में आंवले का जूस फायदेमंद होता है। 

चर्बी कम करता है आंवला:

आंवला चर्बी को कम करता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ आंवला जूस लेने से वजन कम किया जा सकता है। ये शरीर को डीटॉक्स करता है और विषैले पदार्थ बाहर निकालता है।

एजिंग प्रोसेस को कम करता है:

आंवला त्वचा को फ्री-रैडिकल्स से बचाता है, साथ ही एजिंग प्रोसेस को धीमा करता है। कोलेजन बनाने में मदद करता है। कोलेजन, त्वचा में पाए जाने वाला एक ऐसा प्रोटीन है जो टिशू जोड़ने में मदद करता है।

पेट की समस्याओं का उपचार करता है:

आंवला जूस पेट से जुड़ी समस्याओं को खत्म करता है। ये जूस कब्ज और अपच में राहत देता है।

इसे भी पढ़ें-

फिट और स्लिम बॉडी पाने के लिए करते हैं डाइटिंग तो जान लीजिए इसके साइड-इफेक्ट

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।